आधारभूत ब्रह्माण्ड

मुख पृष्ठ » कुछ और भी.. » महा-मंदाकिनी “फ़ीनिक्स”

महा-मंदाकिनी “फ़ीनिक्स”


अब तक की सबसे विशाल मंदाकिनी “फ़ीनिक्स” को खोज लिया गया है। यह हमारी पृथ्वी से 5.7 अरब प्रकाश वर्ष की अनुमानित दूर पर स्थित है। इस मंदाकिनी का नाम “फ़ीनिक्स” न केवल इसकी स्थिरता (स्थिति) को देखकर रखा गया है। बल्कि यह मरकर पुनः जीवित होने वाले पौराणिक पक्षी के समान, गुणों को दर्शाती है। इस मंदाकिनी में प्रतिवर्ष 740 (अनुमानित) तारों का जन्म होता है। “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी लगभग एक दिन में दो तारों को उत्पन्न करती है। जबकि हमारी आकाशगंगा एक वर्ष में औसतन 1 से 2 तारों को ही जन्म देती है। ऐसा मालूम होता है कि “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी कभी भी नष्ट नहीं होगी ! “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी द्वारा तारों को जन्म देने की यह अभूतपूर्व दर अन्य मंदाकिनियों की तुलना में 5 गुना से अधिक है। और यह मंदाकिनी फ़ीनिक्स नक्षत्र में स्थित है। यह “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी के नामकरण का एक कारण है। 740 तारों को प्रतिवर्ष जन्म देने वाली मंदाकिनी को मंदाकिनियों की माँ भी कहा गया है।
phoenix-cluster-microwave
अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित खगोलविदों द्वारा दक्षिण ध्रुव में स्थित टेलीस्कोप का उपयोग करके “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी को 2010 में ही खोज निकला गया। परन्तु इसकी विस्तृत जानकारी के साथ औपचारिक घोषणा 15 अगस्त 2012 को की गई। शोधकर्ताओं के अनुसार इसके केंद्र में विशालकाय तारों का जन्म होता है। शोधकर्ताओं ने जब फ़ीनिक्स मंदाकिनी से आने वाली क्ष-किरणों (X-ray), दृश्य प्रकाश किरणों, पराबैगनी प्रकाश किरणों और अवरक्त प्रकाश किरणों का बीते वर्षों में अनुसरण करके मापन किया। तब जाकर फ़ीनिक्स मंदाकिनी में जन्म लेने वाले तारों की दर ज्ञात हो पाई। और फ़ीनिक्स मंदाकिनी के गठन का पता चल पाया। हमारी आकाशगंगा (200 अरब तारे) की तुलना में “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी में 3 खरब तारे हैं। और वहीं “फ़ीनिक्स” मंदाकिनी के केंद्र का द्रव्यमान हमारी आकाशगंगा के केंद्र (4 लाख सौर द्रव्यमान) की तुलना में अनुमानित 10 अरब सौर द्रव्यमान है। यह स्वाभाविक रूप से महा- मंदाकिनी फ़ीनिक्स है। जिसकी जानकारी नासा के चन्द्र दूरदर्शी द्वारा प्राप्त हुई है।
optica-uv-x-ray-composite

स्रोत : नासा
Phoenix Galaxy


टिप्पणी करे

Follow आधारभूत ब्रह्माण्ड on WordPress.com

अन्य चिट्ठों का भी अनुसरण करें

अब तक के कुल पाठक

  • 23,116 hits

आपको पढ़ने के लिए विषय संबंधी कुछ पुस्तकें

ई-मेल द्वारा नए लेखों की अधिसूचना प्राप्त करने हेतू अपना ई-मेल पता दर्ज करवाएँ।

Join 1,399 other subscribers
Science Backyard

Stories Behind the Scientific Journey

हिंदीज़ेन : HindiZen

जीवन में सफलता, समृद्धि, संतुष्टि और शांति स्थापित करने के मंत्र और ज्ञान-विज्ञान की जानकारी

विज्ञान विश्व

विज्ञान की नित नयी जानकारी इन्द्रजाल मे उपलब्ध कराने का एक प्रयास !

अंतरिक्ष

विस्मयकारी ब्रम्हांड की अविश्वसनीय तस्वीरें