आधारभूत ब्रह्माण्ड

मुख पृष्ठ » 2013 » मार्च

मासिक पुरालेख: मार्च 2013

Follow आधारभूत ब्रह्माण्ड on WordPress.com

पूर्व में लिखित लेख

प्रमुख श्रेणियाँ

आपको पढ़ने के लिए विषय संबंधी कुछ पुस्तकें

ई-मेल द्वारा नए लेखों की अधिसूचना प्राप्त करने हेतू अपना ई-मेल पता दर्ज करवाएँ।

Join 1,399 other subscribers

प्रकाश और उसकी प्रकृति


प्रकाश को सरल रेखीय गति करने की प्रकृति के रूप में जाना जाता है। परन्तु वास्तविकता कुछ और ही है। प्रकाश को यह जानकारी तो रहती है कि वह सरल रेखीय गति कर रहा है। तथा निर्धारित स्थान को भी यही जानकारी रहती है कि प्रकाश उसके पास तक सरल रेखा में गति करते हुए आया है। परन्तु जब हम, प्रकाश की गत्यावस्था का अध्ययन निर्देशित तंत्र के रूप में करते हैं। तब निष्कर्ष कुछ और ही प्राप्त होते हैं। परन्तु इसका तात्पर्य यह नहीं होता है कि हम पहले गलत थे। या प्रकाश सरल रेखा में गति नहीं करता है। इस घटना को सामान्य सापेक्षिकता (व्यापक आपेक्षिकता) के सिद्धांत के प्रभाव के रूप में देखा जाता है।

प्रकाश और उसकी प्रकृति

इसे कुछ इस तरह से समझिये कि प्रकाश तो सरल रेखा में ही गति करता है। परन्तु गति का मार्ग ही घुमावदार है। इस घुमावदार मार्ग को गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव के रूप में देखा जाता है। क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बल प्रकाश के मार्ग को ही विचलित कर देता है। यह घटना भौतिकी के सरलता और सहजता का प्रमाण है। आज.. पूर्व में लिखित भौतिकी की परिभाषा याद आ गई। “भौतिकी, इतनी सरल और सहज है जैसे कि बंद कमरे की खिड़की से मैं बाहर के वातावरण को देख तो सकता हूँ। परन्तु वहां तक जाने के लिए मुझे दरवाजे का रास्ता ही चुनना पड़ेगा।”